गेहूं खरीद की धीमी रफ्तार पर एडीएम सख्त, क्रय केंद्र प्रभारियों को लगाई फटकार | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

लखीमपुर खीरी में गेहूं खरीद की सुस्त रफ्तार पर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति, राजापुर पहुंचकर खाद्य विभाग, पीसीएफ, पीसीयू व यूपीएसएस के क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से कम खरीद को लेकर एडीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर ही केंद्र प्रभारियों और जिला प्रबंधक को जमकर फटकार लगाई और दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि केंद्र पर आने वाले किसी भी किसान को खाली हाथ वापस न किया जाए।

एडीएम ने स्पष्ट कहा कि हर हाल में किसानों का गेहूं तौला जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि शिकायत मिली, तो सीधे कठोर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी हकीकत परखी।

एडीएम ने कहा कि शासन की मंशा है कि किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य मिले। इसमें किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया को तेज करें और पारदर्शिता सुनिश्चित करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version