आधी रात पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, तीसरा गिरफ्तार; अवैध असलहे और बाइक बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। थाना तिलहर पुलिस ने गुरुवार रात्रि करीब 2:10 बजे मुठभेड़ के बाद तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल हो गए, जबकि तीसरे को सही-सलामत पकड़ लिया गया। मौके से दो देशी तमंचे .315 बोर, खोखा कारतूस, 700 रुपये नकद और एक सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई है।

17 अप्रैल की रात थाना तिलहर पुलिस ने एसओजी टीम और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त रूप से तिलहर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि निगोही की तरफ से तीन व्यक्ति अवैध असलहों के साथ बाइक से तिलहर की ओर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आ रहे हैं।

पुलिस टीम ने तुरंत बख्तियारपुर रोड स्थित रटा पुल के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। टॉर्च से रुकने का इशारा करने पर वे बाइक मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

बाइक गिरते ही तीनों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली प्रभारी निरीक्षक जुगुलकिशोर पाल और उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार के पास से होकर गुजरी।

पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों ने दोबारा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में प्रभारी निरीक्षक ने सरकारी पिस्टल से 2 राउंड और उपनिरीक्षक हरकिशोर मौर्य ने 9 एमएम पिस्टल से 2 राउंड फायर किए। इसमें फत्ते और वाहिद खां घायल होकर गिर पड़े, जबकि तीसरे आरोपी मुन्ना कुरेशी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

1. फत्ते पुत्र राजपाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी भाऊपुर, थाना खुदागंज, शाहजहाँपुर — घायल

2. वाहिद खां पुत्र छोटे खां, उम्र 45 वर्ष, निवासी पहाड़गंज, थाना बिलसंडा, पीलीभीत — घायल

3. मुन्ना कुरेशी पुत्र पच्चू कुरेशी, उम्र 45 वर्ष, निवासी ककराखुर्द, थाना कोतवाली, शाहजहाँपुर

बरामदगी:

2 देशी तमंचे (.315 बोर), नाल में फंसे 2 खोखा कारतूस सहित

700 रुपये नकद (फत्ते से 300 रुपये, वाहिद से 400 रुपये)

1 सुपर स्प्लेंडर बाइक (रंग काला/लाल, नंबर UP26Z4851)

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार फत्ते और वाहिद खां पर पहले से 8–9 मुकदमे दर्ज हैं। फत्ते पर खुदागंज और निगोही थानों में आर्म्स एक्ट, चोरी और गुंडा एक्ट के मामले दर्ज हैं। वहीं वाहिद पर शाहजहाँपुर, खीरी और पीलीभीत में चोरी, डकैती की तैयारी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। मुन्ना कुरेशी पर भी तिलहर थाने में चोरी का एक मुकदमा पहले से दर्ज है।

तीनों के खिलाफ थाना तिलहर में मु0अ0सं0 174/26, धारा 109(1)/3(5) बीएनएस और 3/25/27 आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। घायल दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक एसओजी, प्रभारी निरीक्षक तिलहर जुगुलकिशोर पाल, प्रभारी सर्विलांस उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक हरकिशोर मौर्य, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल मो. अहसान और हेड कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version