सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ, लखनऊ (यूपी), NIT:
निगोहा के भजन मऊ स्थित रेड रोज पब्लिक स्कूल में दिनांक 16 अप्रैल 2026 को शैक्षिक सत्र 2025–26 हेतु वार्षिक पुरस्कार वितरण फेलिसिटेशन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक श्री आर.सी. मिश्रा, प्रबंध निदेशक डॉ. प्रशांत कुमार मिश्रा, अध्यक्षा श्रीमती स्मिता मिश्रा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती वर्षा पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में अभिभावकों एवं शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
