मेघनगर के पीएम श्री शा. कन्या उ.मा. विद्यालय का बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम, छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर स्थित पी.एम. श्री शा. कन्या उ.मा. विद्यालय, मेघनगर (जिला झाबुआ, म.प्र.) का हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम प्राप्त हुआ है।

विद्यालय की कक्षा 12वीं में कुल 134 छात्राओं में से 123 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं और 91.79% परीक्षा परिणाम प्राप्त हुआ। इसी प्रकार कक्षा 10वीं में कुल 143 छात्राओं में से 125 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं और 88.65% परिणाम प्राप्त हुआ।

कक्षा 12वीं में छात्रा काकुल, पुत्री श्री फिरोज इनाल, ने 92% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पलक, पुत्री श्री चंदन सिंह, ने 83.20% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा महिमा वैरागी, पुत्री श्री आनंदीदास, ने 81.40% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 10वीं में छात्रा वर्षा, पुत्री श्री प्रताप सिंह भूरा, ने 90.20% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। राधा, पुत्री श्री बाबू पारगी, ने 89.40% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा नंदिनी, पुत्री श्री भारत डामोर, ने 87.80% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की कक्षा 10वीं और 12वीं की कुल 151 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर सफलता प्राप्त की है।

छात्राओं के इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रभारी संयुक्त संचालक झाबुआ गणपत सिंह देवहरे, वरिष्ठ शिक्षक अशोक जाटव, मोहम्मद फिरोज खान, लालचंद वसुनिया, गौरव सिंगल, पी.टी.आई. जोसफ मावी, लेखापाल दिलीप ठाकुर, दिलीप गौड़, शंकरलाल जामुनिया, अलकेश गुप्ता, प्रधान पाठक दिनेश कुमार दिवाकर, दिलीप सांखला, खुशवंत खतेड़िया, प्रदीप कटारा, कलसिंह डामोर, मल्लू वसुनिया, तथा शिक्षिकाएं श्रीमती शुभदा पंतोजी, वैशाली भाबोर, ललिता हरवाल, दक्षा कुंडल, नीमा रावत, अनीता सिहोर, अभिलाषा शर्मा सहित समस्त स्टाफ ने सभी छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version