भोपाल में गैस संकट! सरकारी दावों के बावजूद बुकिंग के 10-10 दिन बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

एक तरफ सरकार दावा कर रही है कि शहर में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है, वहीं दूसरी ओर ज़मीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग नजर आ रही है। शहर के कई इलाकों में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सिलेंडर बुक करने के बाद भी 8 से 10 दिन तक डिलीवरी नहीं हो रही है। कई उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद एजेंसियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। इससे खासतौर पर गृहिणियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कुछ उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि एजेंसियों में स्टॉक होने के बावजूद समय पर वितरण नहीं किया जा रहा है, जिससे लोगों को मजबूरी में महंगे विकल्पों का सहारा लेना पड़ रहा है।
वहीं, संबंधित विभाग और गैस एजेंसियां लगातार यह दावा कर रही हैं कि सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी किसी तरह की कमी नहीं है।
अब सवाल यह उठता है कि जब कागजों में सब कुछ ठीक है, तो आम जनता को आखिरकार इतनी परेशानी क्यों झेलनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि स्थिति का जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version