ग्वालियर जीआरपी की सघन चेकिंग से अपराधों में आई कमी, यात्रियों में बढ़ा सुरक्षा का विश्वास | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए Government Railway Police (जीआरपी) थाना बीजी द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस सघन कार्रवाई के परिणामस्वरूप अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगा है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष 1 जनवरी 2025 से 10 अप्रैल 2025 तक जीआरपी थाना बीजी में कुल 437 अपराध पंजीबद्ध हुए थे, जबकि इस वर्ष 1 जनवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक यह संख्या घटकर 346 रह गई है।

गौरतलब है कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में नवीनीकरण कार्य चल रहा है। इस कारण स्टेशन पर प्रवेश और निकास के कई अस्थायी मार्ग खुल गए हैं तथा सीसीटीवी कैमरे भी सभी स्थानों पर व्यवस्थित रूप से स्थापित नहीं हैं। ऐसी परिस्थितियों में वारदात के बाद अपराधियों के भाग निकलने की संभावना बढ़ जाती है।

इन चुनौतियों के बावजूद जीआरपी द्वारा की जा रही सतत चेकिंग और निगरानी ने अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया है। थाना प्रभारी दीपशिखा सिंह तोमर के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान से यात्रियों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।

रेलवे प्रशासन और जीआरपी के समन्वित प्रयासों से उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में भी अपराधों पर इसी प्रकार प्रभावी अंकुश बना रहेगा और यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version