गोला के ऐतिहासिक चैती मेला मंच पर कपिल बाबरा ग्रुप की भव्य झांकियों ने मोहा दर्शकों का मन | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

छोटी काशी के ऐतिहासिक चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर कपिल बाबरा ग्रुप (उत्तराखण्ड) की भव्य झांकियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य सुनील कौशल महाराज (संरक्षक, वृन्दावन धाम), विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेन्द्र सिंह पुण्डीर (पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री), पूर्व चेयरमैन एलडीवी बैंक सुर्जन लाल वर्मा, जिला महामंत्री एड. राजेश सिंह, मनोज वर्मा, जिला मंत्री गणेश शंकर गौतम, शरद मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह सोमू, विनोद वर्मा, कुम्भी मंडल अध्यक्ष सच्चिदानन्द शुक्ला, मैदानी मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा, बिजुआ मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष समीक्षा गुप्ता, वरिष्ठ नेता अशोक सक्सेना, एसआरएम इंटरनेशनल एकेडमी रैनखेड़ा के एमडी अरविन्द पाल, गौ सेवक विनीत सिंह भदौरिया, डॉ. वी. वी. धुरिया एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके बाद अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए तथा सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। मुख्य अतिथि अरविन्द गुप्ता ने कहा कि “पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ बहुत ही परिश्रमी हैं। उन्होंने चैती मेले को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया है।”

कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य सुनील कौशल महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि “हिन्दू धर्म, संस्कार और संस्कृति को संरक्षित करने का कार्य ऐसे मेलों से होता है।”
विशिष्ट अतिथि डॉ. राजेन्द्र सिंह पुण्डीर ने कहा कि “नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ कला और संस्कृति को निरंतर प्रोत्साहित करते रहते हैं। मैं ऐतिहासिक चैती मेले को भव्यता प्रदान करने के लिए उन्हें बधाई देता हूँ।”

उत्तराखण्ड के कपिल बाबरा ग्रुप के कलाकार शानू जान, ललित जोशी, सौरभ लालजी, दिव्या नेगी, सुहानी चौधरी और दीक्षा जोशी ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश वंदना से की। इसके बाद कलाकारों ने भगवान तिरुपति बालाजी महाराज की लीला का मनमोहक प्रदर्शन प्रस्तुत किया।

अल्मोड़ा के अनिल तूफानी द्वारा भगवान नारायण की महाआरती प्रस्तुत की गई, जिसमें “गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो” की रिकॉर्डिंग धुन पर कलाकारों ने हाथों और सिर पर तीन दीपक रखकर नृत्य किया और अलौकिक छटा बिखेरी, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

उत्तराखण्ड रामनगर के नेकू और ऋषभ भारद्वाज द्वारा भगवान रामलला की झांकी प्रस्तुत की गई। वहीं दिव्या टीम के कलाकार दीक्षा, सानू जान, सौरभ महाकाल, नकुल चौरसिया और सुहानी ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, नगर महामंत्री राजेश राठौर, धीरज बाजपेई, रमेश वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष बिजुआ, मंडल महामंत्री रामनाथ राठौर, नगर मंत्री एस.पी. चौहान, कैलाश गुप्ता, राजेश जोशी, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा एड., नगर कोषाध्यक्ष एड. सुमित शाह, प्रवीण गुप्ता, डॉ. आदर्श दीक्षित, काशी सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

बॉक्स:
14 अप्रैल 2026 को चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर टीना परवीन और तस्लीम आरिफ द्वारा शाम 7 बजे से जवाबी कव्वाली का आयोजन किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version