सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मध्यप्रदेश ), NIT; ​सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या | New India Timesहरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम मनियाखेड़ी में खेत पर सुबह 11 बजे विजेश पिता परशराम देवड़ा उम्र लगभग 25 साल की गांव के ही अशोक भाटी ने किसी बात को लेकर सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। ​सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या | New India Timesखेत में पानी देने गए जो की गोविंद के खेत में पानी डालने का काम करता था विजय मृतक  के बड़े भाई मदनलाल देवड़ा ने बताया कि मुझे गांव के चंपालाल ने बताया कि तेरा भाई वहां पड़ा हुआ है जो गांव से 1 किलोमीटर दूर है। गांव वालों ने 108 को फ़ोन भी किया लेकिन 20 मिनट तक गाडी नहीं आने पर मैं  खुद मोटर बाइक पर अस्पताल लेकर पहुंचा। गाडी यदि समय पर आ जाती तो उसकी जान बच सकती थी, क्योंकि उसकी सांसे चल रही थी और बताया कि मृतक को लेकर हरदा अस्पताल लाने में काफी परेशानी उठाई। वहीं से गांव वालों ने 100 डॉयल को फ़ोन किया। मृतक के परिवार में 9 भाई हैं जिसमें 5 भाई इंदौर में रहते हैं। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। आरोपी घटना स्थल से फरार बताया जारहा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version