तौल कांटे का पूजन कर गेहूं खरीदी का हुआ विधिवत शुभारंभ, पहले दिन किसानों का हुआ स्वागत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

झकनावदा, मध्य प्रदेश में किसानों के हितैषी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार तथा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जयपाल सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र राठौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेन्द्र सिंह सेमलिया, कल्याणमल भांगू, वरिष्ठ समाजसेवी श्रेणिक कोठारी, शांतिलाल सोलंकी, मनीष कुमट, संजय व्यास, झमकलाल बर्फा की उपस्थिति में कार्यक्रम का विधिवत श्रीगणेश किया गया। जहाँ संस्था द्वारा अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में प्रथम कृषक देवीसिंह गोवर्धन चौहान (धतुरिया) एवं गोपाल होकमा पड़ियार का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने तौल कांटे का पूजन कर गेहूं तुलाई का कार्य प्रारंभ किया।

इस दौरान संस्था के हरिराम पड़ियार ने सभी को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। वहीं संस्था प्रबंधक हरिराम पड़ियार ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी संस्था में कुल 971 हेक्टेयर भूमि है, जिसमें से 485 किसानों का पंजीयन हुआ है।

उन्होंने बताया कि पहले दिन देवीसिंह के 55 क्विंटल गेहूं तथा गोपाल के लगभग 64 क्विंटल गेहूं की तुलाई की गई। गत वर्ष कुल 20,000 क्विंटल गेहूं की तुलाई हुई थी, जबकि इस वर्ष लगभग 35,000 क्विंटल गेहूं खरीदी की संभावना है।

इस दौरान गोपाल चोयल, भारत सिंह राठौर (सेमरोड), राहुल चोयल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version