आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर सपा की जनसंपर्क बैठक, जन-समस्याओं पर भी हुआ मंथन | New India Times

सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ, लखनऊ (यूपी), NIT:

नगरम-मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा करोरवा एवं कपेरा मदारपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम में सपा सांसद आर.के. चौधरी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना।

उन्होंने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा भी दिलाया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को भव्य एवं संगठित रूप से मनाने की रूपरेखा तैयार करना रहा।

इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सेक्टर में बाबा साहब की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कराई जाएगी तथा माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

सभा में वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि समाज के गरीब, शोषित और वंचित वर्ग को जागरूक करना तथा उन्हें उनके संवैधानिक अधिकारों की जानकारी देना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जयंती समारोह को सामाजिक एकता और जागरूकता के पर्व के रूप में सभी वर्गों के सहयोग से हर्षोल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया गया। इसके साथ ही अखिलेश यादव के निर्देशों का उल्लेख करते हुए पूरे प्रदेश और विशेषकर मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में आंबेडकर जयंती को सफल बनाने का संकल्प दोहराया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उमाशंकर वर्मा ने की, जबकि संचालन गजराज रावत द्वारा किया गया। इस बैठक का आयोजन अजय लोधी ने किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सपा सांसद आर.के. चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सपा विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

बैठक में राम किशोर रावत, ओमकार लोधी, दिनेश यादव, अशर्फी लाल धीमान, कुलदीप वर्मा, मया राम वर्मा, आनन्द पासवान, मनीष रावत, प्रधान वीरेन्द्र रावत, प्रधान मेराजुद्दीन, हरी राम रावत, राम प्रसाद, महादेव वर्मा, अरविन्द वर्मा, संतराम रावत, हरी शंकर रावत, चंद्रिका प्रसाद, चेतराम वर्मा, राम कुमार गौतम, राज बहादुर गौतम, अरविन्द गौतम, फूलचंद गौतम, शत्रोहन वर्मा, अनीद अहमद, रमेश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version