तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने तीन स्कूली बच्चों को रौंदा, हालत गंभीर | New India Times

अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260408-WA0075.mp4
New India times

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के महेशी चौक बाजार के पास तेज रफ्तार से आ रही मारुति कंपनी की चार पहिया गाड़ी (एक्सएल सिक्स) ने तीन स्कूली बच्चों को रौंद दिया, जिससे तीनों स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने गाड़ी को रोककर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि ड्राइवर फरार होने में सफल रहा।

पुलिस और ग्रामीणों ने आनन-फानन में तीनों स्कूली बच्चों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल तीनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

मौके पर प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा और इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार दल-बल के साथ रेफरल अस्पताल पहुंचकर तीनों स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चार पहिया वाहन को अपने कब्जे में लेते हुए घटना में फरार ड्राइवर की खोजबीन में जुट गए।

इस पूरी घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना में घायल तीन स्कूली बच्चों के नाम अंश कुमार (उम्र 12 वर्ष), पिता मदन पासवान; दूसरे स्कूली बच्चे करुणा कुमारी (उम्र 16 वर्ष), पिता मिथलेश साह; और तीसरे स्कूली बच्चे दिव्यांशु कुमार (उम्र 15 वर्ष), पिता रंजीत कुमार हैं। सभी बच्चे सुल्तानगंज के महेशी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version