नगर कांग्रेस कमेटी पांदुर्णा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, ग्रामीण छात्रों को प्रवेश और रिक्त भवनों में स्कूल शुरू करने की मांग | New India Times

मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

नगर कांग्रेस कमेटी, पांदुर्णा ने आज जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें सांदीपनि विद्यालय पांदुर्णा में ग्रामीण छात्रों को प्रवेश न मिलने तथा रिक्त शासकीय भवनों (शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पांदुर्णा एवं लाल बहादुर शास्त्री माध्यमिक शाला) में नवीन विद्यालय प्रारंभ करने की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया है कि सांदीपनि विद्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मेधावी छात्रों को प्रवेश मिलने में अत्यधिक कठिनाई हो रही है, जिससे गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। वहीं रिक्त भवनों को खाली छोड़ना शासकीय संपत्ति का क्षय है। इन भवनों में तत्काल नवीन शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय प्रारंभ किए जाने चाहिए।

कलेक्टर से अनुरोध किया गया है कि ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के बच्चों के हितों की रक्षा के लिए सांदीपनि विद्यालय पांदुर्णा में प्रवेश की समस्या का समाधान किया जाए तथा रिक्त शासकीय भवनों में नए शिक्षण सत्र से विद्यालय प्रारंभ करने के आवश्यक आदेश जारी किए जाएं।

इस दौरान ज्ञापन सौंपते समय जतन उईके (जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष), जयंत घोड़े (नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष), आकाश कोल्हे, नेहिल सांभारे, हरीश गयधाने, उज्ज्वल देशमुख, मोहित खान, भास्कर बालपांडे, शुभम सोनी, शेख जमील सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version