देवरी क्षेत्र में एक दिन में 7 जगह भीषण आग, गेहूं की फसल जलकर खाक, 2 हार्वेस्टर भी हुए जलकर नष्ट | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260405-WA0035.mp4

देवरी क्षेत्र में एक ही दिन में आगजनी की सात बड़ी घटनाएं सामने आईं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड केवल तीन स्थानों पर ही समय पर पहुंच सकी, जबकि बाकी चार जगहों पर ग्रामीणों ने खुद प्रयास कर आग पर काबू पाया।
ग्राम चिरचिटा में गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग से दो एकड़ से अधिक रकबा जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोका और आसपास की फसल को बचा लिया, लेकिन दो-तीन किसानों को भारी नुकसान हुआ।

देवरी क्षेत्र में एक दिन में 7 जगह भीषण आग, गेहूं की फसल जलकर खाक, 2 हार्वेस्टर भी हुए जलकर नष्ट | New India Times

ग्राम तीतर पानी में कटाई के दौरान हार्वेस्टर में आग लग गई, जिसे ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही बुझा दिया। वहीं ग्राम मुआर ससना में सुरेंद्र सिंह राजपूत के खेत में कटाई के दौरान हार्वेस्टर में भीषण आग लग गई, जिससे मशीन पूरी तरह जलकर खाक हो गई और कटाई के लिए तैयार गेहूं भी नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों—चालक जमील खान, बबलू प्रजापति, प्रकाश दुबे और गुलाब—ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इसके अलावा गौरझामर, ईश्वरपुर, देगुवां और रायखेड़ा गांवों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आईं, जहां गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। इन घटनाओं से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version