श्री अग्रसेन धाम कुंडली में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

विवेक जैन, सोनीपत, हरियाणा, NIT:

श्री अग्रसेन धाम कुंडली में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भजन कीर्तन और हनुमान चालीसा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी सुरेश गर्ग ने बालाजी महाराज का महाअभिषेक किया और हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, सोनीपत के मेयर राजीव जैन ने श्री बालाजी महाराज जी को पालकी में विराजमान करके संपूर्ण धाम की परिक्रमा की।

संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान किया व हर मंगलवार व शनिवार को हर घर में और हर प्रतिष्ठान पर श्री बालाजी हनुमान जी का चालीसा पाठ करने की अपील की। प्रांतीय अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कहा कि श्री बालाजी हनुमान जी की पूजा किसी भी बांधा व संकट को काटने का सत मार्ग है।

सोनीपत के मेयर राजीव जैन ने कहा कि संपूर्ण उत्तरी भारत में श्री अग्रसेन धाम कुंडली की प्रसिद्धी दिन प्रतिदिन उजागर हो रही है और यह नाम समाज व देश की शान बन रहा है। सम्पूर्ण कार्यक्रम समाजसेवी रमन बंसल के सानिध्य में पूर्ण हुआ।

धाम की और से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिएं महामंडलेश्वर नर्मदा शंकर पुरी जी, हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, संस्था के सीनियर वाइस चेयरमैन टीकाराम मित्तल, संरक्षक वीरेंद्र बंसल, संपूर्ण भंडारा महाप्रसाद संयोजक वर्ल्डफॉ एक्सपोर्ट इंडिया के चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, सतीश जैन, सुरेंद्र गुप्ता, उत्तम पाड़िया, अग्र केसरी रतन हरि प्रकाश मंगला, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश गोयल, राष्ट्रीय महामंत्री अनिल गोयल, महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक मंगला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल सिंघल, राहुल सिंघल, मोहित गुप्ता नरेला, पंकज कौशिक, संजय शर्मा, सतीश, मुकेश अत्री, श्री हनुमान चालीसा परिवार कुंडली से सुप्रसिद्ध उद्योगपति सुरेश गर्ग और बालाजी भक्त रमन बंसल, रितिक अग्रवाल सहित समस्त अतिथियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version