मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:
जिला कांग्रेस कमेटी पांदुर्णा ने आज कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि, बिजली दरों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी, पेट्रोल-डीजल की कमी और बिजली कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आमजन महंगाई की मार से प्रभावित हो रहा है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बिजली दरों में वृद्धि से जनता का जीवन कठिन हो गया है। साथ ही पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता भी पर्याप्त नहीं है, जिससे आमजन परेशान हैं।
कांग्रेस पार्टी ने आमजन के अधिकारों की लड़ाई के लिए यह धरना-प्रदर्शन किया और कलेक्टर महोदय से निवेदन किया कि जनसमस्याओं का समाधान जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र किया जाए।
इस धरना-प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जतन उइके, पांदुर्णा प्रभारी गंगा प्रसाद तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वास कांबे, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयंत घोड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष ताहिर पटेल, नेता प्रतिपक्ष सुरेश सुरजुसे, रवि खापरे, अमोल धर्माधिकारी, बंटी ठाकुर, कैलाश पराड़कर, हरनाम सिंह ठाकुर, विनोद गजभिए, सुनील बांबल, नारायण वाड़बुदे, नरेन्द्र महाले, शेख जमील, बारंगे जी, अनंता तायवडे, शारदा धूमाल, मीना ढोके सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
