पवन सोनी, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT;
नसबन्दी आपरेशन के तत्काल बाद एक 32 वर्षीय चार बच्चों की मां मिथलेशी की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने असपताल के बाहर सड़क पर चका जाम कर दिया जिसे पुलिस ने बड़े प्रयासों से खुलवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम संतोष तिवारी और डीएसपी सीबीएस रघुवंशी भी जिला चिकित्सालय पहुंचे, साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश दुबे और बीएसपी नेता संजीव सिंह भी मौके पर पहुंचे। जिला प्रशासन ने पांच चिकित्सकों की टीम से पीएम करवाने के निर्देश दिए हैं, साथ ही दोषी चिकित्सक को हटाने की कार्यवाही भी शुरू हो गई है।
जिला चिकित्सालय में नसबन्दी के चलते महिला की मौत का यह पहला मामला है। कुछ दिन पहले मंहगाव में भी एक महिला की मौत नसबन्दी आपरेशन के दौरान हुई थी, आज सुबह ही इस चिकित्सालय में भोपाल से आई टीम को बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दबाएं मिली हैं।
