शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:
डॉ. अंबेडकर पुस्तकालय एवं वाचनालय, मोहल्ला तुर्कमानपुर, गोरखपुर के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाने के उपलक्ष्य में एक भव्य बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष आर्यन कुमार ने की, जबकि संचालन संस्था के उपाध्यक्ष इंद्रेश कुमार गौतम ने किया। बैठक में 14 अप्रैल को निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। यह निर्णय लिया गया कि शोभायात्रा में भव्य झांकियां भी शामिल की जाएंगी।
यह शोभायात्रा महानगर के प्रमुख मार्गों—नॉर्मल टैक्सी स्टैंड, पांडेहाता, घंटाघर, मदरसा चौराहा, लाल डिग्गी, मिर्जापुर चौराहा, घासीकटरा, जाफरा बाजार, अलवापुर रविदास मंदिर, दुर्गाबाड़ी, चरण लाल चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, नखास, रेती चौक होते हुए पुनः नॉर्मल पहुंचकर डॉ. अंबेडकर पुस्तकालय एवं वाचनालय, तुर्कमानपुर में सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी।
बैठक में प्रमुख रूप से इंद्रेश कुमार गौतम, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, शंकर प्रसाद, दिनेश चंद, दीपक कुमार, अमरजीत, आदर्श कुमार, गोपी, धर्मेंद्र, सुधीर, शेखर, अयांश कुमार, अमित कुमार, गोलू राज, पवन, रामज्ञान, राहुल और बृजेश सहित कई लोग उपस्थित रहे।
