मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
नाबालिग अपहृत बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
प्रार्थिया ने थाना पहुंचकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बालिका को अज्ञात आरोपी द्वारा दिनांक 23.03.2026 को सुबह लगभग 4:00 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाया गया। रिपोर्ट के आधार पर थाना दमुआ में अपराध क्रमांक 43/2026 धारा 137(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान तत्काल अपहृत बालिका एवं आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर थाना क्षेत्र में रवाना किया गया। विश्वसनीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सघन तलाश की गई, जिसके परिणामस्वरूप चंद घंटों में ही आरोपी सुरेश दर्शमा (उम्र 23 वर्ष), निवासी पिण्डरई खुर्द, थाना दमुआ, जिला छिंदवाड़ा के कब्जे से अपहृत बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया।
बरामदगी के पश्चात बालिका के कथन महिला पुलिस अधिकारी द्वारा दर्ज किए गए, जिसमें उसने अपने साथ गलत कार्य (दुष्कर्म) किए जाने की जानकारी दी। इसके आधार पर प्रकरण में धारा 87, 61(1), 64(2)(एम) बीएनएस तथा 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
सुरेश पिता किशोरी लाल दर्शमा, उम्र 23 वर्ष, निवासी पिण्डरई खुर्द, थाना दमुआ, जिला छिंदवाड़ा।
सराहनीय कार्य:
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जुन्नारदेव श्री सुनील वरकड़े के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिरसाम, उपनिरीक्षक खेलन सिंह करिहार, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप यादव, प्रधान आरक्षक 329 धरमदास यादव, प्रधान आरक्षक 284 रविशंकर उइके, प्रधान आरक्षक 776 शिवराम उइके, आरक्षक क्रमांक 927 विपिन कमरे एवं आरक्षक क्रमांक 843 मैनसिंह उइके का विशेष योगदान रहा।
