इंदौर में पेट्रोल को लेकर अफवाहों पर कलेक्टर की अपील, LPG बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, इंदौर (मप्र), NIT:

पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारों के बीच इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

उन्होंने कहा कि इंदौर जिले में पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। किसी भी तरह की अफवाहों में न आएं और घबराएं नहीं। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की भी पहचान की जा रही है।

अब 35 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर

सरकार और गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है, जिसके तहत अब सिलेंडर लेने के बीच का समय बढ़ा दिया गया है।
गैस कंपनियों ने अलग-अलग उपभोक्ताओं के लिए अलग नियम तय किए हैं।

नए नियमों के अनुसार:

▪️ जिन उपभोक्ताओं के पास केवल एक सिलेंडर है, वे 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकेंगे।
▪️ दो सिलेंडर वाले ग्राहकों को अब गैस बुकिंग के लिए 35 दिन का इंतजार करना होगा।
▪️ इसके अलावा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को और अधिक इंतजार करना होगा। उन्हें अगली बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार करना पड़ेगा।

यानी नया नियम खासकर शहरों में रहने वाले डबल सिलेंडर कनेक्शन वाले परिवारों को अधिक प्रभावित करेगा।
यदि कोई ग्राहक तय समय से पहले बुकिंग करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम उसकी बुकिंग स्वीकार नहीं करेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version