चलती स्कूल बस में लगी आग, उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने 38 बच्चों की बचाई जान, होंगे सम्मानित | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

बरेली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती स्कूल बस में अचानक आग लगने लगी। उसी दौरान ड्यूटी पर जा रहे उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात मांट (जनपद मथुरा) के उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह की नजर बस से उठती चिंगारी पर पड़ी। उन्होंने तुरंत सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए बस को रुकवाया और उसमें सवार 38 स्कूली बच्चों को सुरक्षित बाहर निकलवाया। उनकी इस बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा से एक बड़ा हादसा टल गया।
ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि.), उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने सत्येंद्र सिंह के इस साहसिक कार्य की सराहना करते हुए उन्हें समिति की ओर से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version