माहुलझिर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

थाना माहुलझिर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जुन्नारदेव पुलिस अनुभाग के अंतर्गत थाना माहुलझिर में दिनांक 16.03.2026 को फरियादी राकेश, पिता इंदर सिंह भारती, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम छातेर, थाना माहुलझिर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी काले रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP-05-ZF-5421 को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है।

रिपोर्ट के आधार पर थाना माहुलझिर में अपराध क्रमांक 19/2026, धारा 303(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान दिनांक 17.03.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना की पुष्टि कर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से काले रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP-05-ZF-5421, जिसकी कीमत लगभग 30,000 रुपये है, बरामद की गई।

पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और रणनीति बनाकर उसे गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम राजकुमार, पिता जयराम धुर्वे, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम बम्होरी, थाना माहुलझिर, जिला छिंदवाड़ा है।

आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

जप्त संपत्ति:
एक काले रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल (MP-05-ZF-5421), कीमत लगभग 30,000 रुपये।

पुलिस टीम:
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रविंद्र पवार, आरक्षक 706 अशोक गोनगे एवं आरक्षक 991 राहुल राजपूत की इस कार्रवाई में अहम भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version