इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:
दमोह के जबलपुर नाका स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में रविवार को आयोजित ‘सर्व हिंदू समाज वर-वधू परिचय सम्मेलन’ में उस वक्त हंगामा हो गया, जब वर पक्ष के लोगों ने आयोजकों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। नाराज लोगों ने दमोह-जबलपुर हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे काफी देर तक यातायात पूरी तरह ठप रहा, नाराज लोगों ने दमोह-जबलपुर हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। राधिका फाउंडेशन सेवा समिति के आयोजित इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वर पक्ष से 1100-1100 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया गया था। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों जैसे सागर, जबेरा और तेंदूखेड़ा से आए लोगों का आरोप है कि पैसे लेने के बावजूद उन्हें सम्मेलन में लड़कियां नहीं दिखाई गईं। पीड़ितों का कहना है कि वहां केवल लड़के वाले ही नजर आ रहे थे और लड़की पक्ष पूरी तरह गायब था।

अभद्रता और अव्यवस्थाओं से भड़के लोग तेंदूखेड़ा से आई एक महिला ने आरोप लगाया कि 13 तारीख को फॉर्म भरने के बाद जब वे सम्मेलन में पहुंचीं, तो उन्हें लड़की दिखाना तो दूर, उनके साथ बदतमीजी कर वहां से भगा दिया गया। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने बताया कि सुबह से ही वहां भारी अव्यवस्थाएं थीं। लोगों ने आरोप लगाया कि हम लोगों को ठगा हुआ महसूस हो रहा है। वहीं इस मामले में आयोजन समिति के पंपलेट में बड़े-बड़े वादे किए गए थे। जिंसमें लिखा था कि शादी तय होने पर वर-वधू को गोदरेज अलमारी, फ्रिज, टीवी और वाशिंग मशीन समेत 21 तरह के उपहार दिए जाएंगे। अब यह हालत देखकर लोग इन वादों पर भी सवाल उठा रहे हैं। वहीं, आयोजक रीना खटीक का कहना है कि यह केवल परिचय सम्मेलन था और रिश्ते तय होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जानी थी। आयोजन समिति और वर पक्ष के बीच मामला शांत नहीं हुआ तो गुस्साए वर पक्ष जो विभिन्न क्षेत्रों से पहुँचे नाराज़ होकर दोपहर करीब 3:00 बजे गुस्साए लोगों ने हाईवे पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे अपनी रजिस्ट्रेशन राशि वापस करने की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए दमोह एसडीएम सौरव गंधर्व ने अधिकारियों और पुलिस बल को मौके पर भेजा है, जो प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की । और नाराज लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया ।
