इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

दमोह जिला प्रशासन भले ही लोगों को ढांढस बाधाए लेकिन सच्चाई यही है कि मौके का फ़ायदा सभी गैस भण्डारक उठाने से नहीं चूक रहे। और आम जनता को फिर लगा दिया गया लाइन में, जिले भर से अब शिकायते आने लगी कि रसोई गैस अब पहले जैसी सामान्यता से उपलब्ध नहीं हो रही। दमोह नगर की बात करें तो सभी रसोई गैस विक्रेताओं सेन्टरों पर लोगों की लंबी लम्बी लाइन देखी जा सकती है । वही अगर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो जिले के पथरिया में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। नगर की महाकाल गैस एजेंसी पर सुबह से ही महिलाओं और पुरुषों की लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से उपभोक्ता गैस के लिए परेशान हैं। लोगों को बिला रसोई गैस सिलेंडर के ही वापिस घर जाना पड़ रहा है पथरिया की महाकाल गैस एजेंसी में इन दिनों गैस सिलेंडरों की कमी के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर कतार में खड़े नजर आते हैं। एजेंसी में स्टॉक कम होने की वजह से सीमित संख्या में ही सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। जहां आम दिनों में प्रतिदिन करीब 200 से 250 गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाता था, वहीं अब स्टॉक की कमी के कारण केवल 150 सिलेंडरों का ही वितरण किया जा रहा है।
