महाराष्ट्र में पहली बार ‘कर्वी ग्लैमर’ प्लस साइज ब्यूटी पेजेंट का भव्य आयोजन, दिलशाद एस. खान हुए सम्मानित | New India Times

फैय्याज खान, मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र की धरती पर पहली बार देश के सबसे बड़े और अनोखे मिस्टर, मिस और मिसेज इंडिया प्लस साइज ब्यूटी पेजेंट फैशन शो 2026 (सीजन-2) का भव्य आयोजन 17 फरवरी 2026 को किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से आए प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन कर्वी ग्लैमर इवेंट के अंतर्गत किया गया, जिसकी प्रमुख आयोजक एवं मेघना चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापिका और समाज सुधारक मेघना शेंडगे हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम को बॉलीवुड स्टाइल में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सुंदरता को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करना और यह संदेश देना था कि हर व्यक्ति के भीतर कुछ कर दिखाने की क्षमता और अपनी पहचान बनाने की ताकत होती है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर अपने सपनों को दबाकर स्वयं को कम आंकने लगते हैं। ऐसे में बॉडी शेमिंग के खिलाफ बॉडी पॉजिटिविटी और मोटिवेशन का संदेश देने के लिए इस मंच की शुरुआत की गई है।

सीजन-2 में देशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान दै. मुंबई हलचल के संपादक दिलशाद एस. खान को भी सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया मॉडल का खिताब अर्पिता ठाकुर कोठारी (आर्किटेक्ट) ने जीता। प्रथम रनरअप मोनिका तिवारी (शिक्षिका) और द्वितीय रनरअप दीपाली वसंत (फाइनेंशियल एडवाइजर) रहीं।

वहीं मिस्टर इंडिया मॉडल का खिताब पुष्पक पाटील (कॉमेडी कलाकार) ने अपने नाम किया। प्रथम रनरअप अरविंद कुमार सिन्हा (कंट्री क्लब मैनेजर) और द्वितीय रनरअप पंकज शर्मा (फिटनेस ट्रेनर) रहे।

इसके अलावा मिस इंडिया मॉडल का खिताब सई शेंडगे (हिप-हॉप डांसर) ने जीता, जबकि प्रथम रनरअप विभूषा कांदळकर (लावणी नृत्यांगना) रहीं।

सबटाइटल विजेताओं में सरिता गुप्ता को फोटोजेनिक फेस, रीना सोबती को इंटेलेक्चुअल आइकॉन, अश्विनी जोशी को कॉनजेनियलिटी आइकॉन और रेश्मी मुन्सी को कॉन्फिडेंटल क्वीन का सम्मान दिया गया।

विजेताओं को कर्वी ग्लैमर की ओर से सुंदर क्राउन, सैश, ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। उपहारों में 1 ग्राम सोने की चेन (आर.के. गोल्ड) भी शामिल थी। गिफ्ट पार्टनर कपिल सिंह और क्राउन पार्टनर समीर मेहता रहे।

प्रतियोगिता से पहले सभी प्रतिभागियों को तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उन्होंने कड़ी मेहनत कर अपने कौशल को निखारा। इसी मेहनत के दम पर प्रतिभागियों ने यह मुकाम हासिल किया।

कार्यक्रम की आयोजन समिति में मैनेजिंग डायरेक्टर भारत शेंडगे, इंक्योरमेंट मैनेजर रेनाल्डो रोजारियो, मॉडल ट्रेनिंग ग्रूमर प्रशांत जाधव (सेलिब्रिटी ग्रूमर), मेकअप पार्टनर लेक्मे मालाड वेस्ट, कॉस्ट्यूम डिजाइनर रिया जरसानिया, सतीश नाशित और झिनल खान शामिल रहे।

इसके अलावा बिग सपोर्टिंग पार्टनर नेविल करवाना (नेकझेड इंटरप्राइजेज) और प्रेजेंट्स विशिक (राहुल शर्मा) का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

इस भव्य समारोह में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार, मुख्यमंत्री की पत्नी एवं गायिका अमृता फडणवीस, पूर्व मंत्री एवं विधायक असलम शेख, सुप्रसिद्ध अभिनेत्री ईशा देओल, अभिनेता गोविंदा तथा फिल्म माय फ्रेंड गणेशा के निर्देशक राजीव रुइया सहित कई फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं और सभी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसके लिए आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version