जनसुनवाई दिवस पर नगर आयुक्त ने सुनीं समस्याएं, दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर निगम कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसमें नगर निगम से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाता है और उनके निस्तारण की कार्रवाई की जाती है।

इसी क्रम में आयोजित जनसुनवाई दिवस के दौरान कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो शिकायतों का नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष शिकायतों के संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई दिवस के दौरान अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, सहायक नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version