नूरगंज में सीसी रोड व नालियों के निर्माण का भूमिपूजन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

नूरगंज में सीसी रोड व नालियों के निर्माण का भूमिपूजन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत | New India Times

नगर निगम के वार्ड क्रमांक 14 के नूरगंज क्षेत्र स्थित यादव मोहल्ला में सीसी रोड और नालियों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।

नूरगंज में सीसी रोड व नालियों के निर्माण का भूमिपूजन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत | New India Times

कार्यक्रम में शिबू यादव कक्का, धीरज यादव, मुनेंद्र भदौरिया (ब्लॉक अध्यक्ष), अशरफ खान, शशिकांत शर्मा, राकेश कुशवाहा, सुगरा यादव, शेरू पंडित, बंटी यादव, रामनिवास यादव, मनोज पंडित, परमाल गुर्जर, कार्टर यादव, सुनील यादव, मामू खान, पप्पू पठान, मंजू शर्मा, अंगूरी यादव और श्रीमती रामबाई सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

इस मौके पर पार्षद माटू यादव ने कहा कि वार्ड 14 की जनता से मिल रहे आशीर्वाद के कारण क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीसी रोड, पानी की लाइन, सीवर लाइन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

पार्षद ने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से खराब सड़क और नालियों की समस्या की शिकायत की जा रही थी, जिसके चलते आज निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version