मानव अधिकार प्रोटेक्शन ग्वालियर द्वारा शहीद कैप्टन उपमन्यु जी को किया गया नमन | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;

मानव अधिकार प्रोटेक्शन ग्वालियर द्वारा शहीद कैप्टन उपमन्यु जी को किया गया नमन | New India Times

ग्वालियर चंबल संभाग के समस्त पदाधिकारियों सहित जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा शहीद कैप्टन उपमन्यु जी के परिजनों से मुलाकात कर शहीद को नमन किया गया एवं सरकार द्वारा घोषित की गई सहायता का विवरण लिया जिस पर शहीद की मां ने मानव अधिकार प्रोटेक्शन के संभागीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र झा को बताया कि अभी तक सरकार से संपूर्ण मदद नहीं मिल पाई है। मदद के लिए उनकी माता जी कई बार मुख्यमंत्री के घर जा चुकी हैं लेकिन केवल आश्वासन ही मिला है।

शहीद की मां सुमन सिंह का कहना है कि उनकी मुख्य मांग है कि उनके छोटे बेटे को नौकरी मिल जाए, जिससे उनका भरण पोषण हो सके, साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह वीर शहीद उपमन्यु की याद एक स्कूल खोलना चाहती हैं, जिसमें शहीदों के बच्चों को निःशुल्क उत्क्रष्ट शिक्षा मिले एवं शहीदों के परिवार उसमें अपना योगदान दे सकें।

मानव अधिकार प्रोटेक्शन ग्वालियर द्वारा शहीद कैप्टन उपमन्यु जी को किया गया नमन | New India Times

अवसर पर संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र झा ने पूरे परिवार को मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि आपके साथ मानव अधिकार प्रोटेक्शन हर समय खड़ा हुआ है।
इस मौके पर संभागीय महासचिव सुलभ श्रीवास्तव, संभागीय महिला अध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला तोमर, मचल सिंह, जोगेंद्र सिंह, रविदत्त शर्मा, अनिल सिंह राजपूत, सुरजीत यादव अमित भटनागर, राजेश ओझा, मोहित भार्गव, सतीश, मुकेश शिवहरे, विनय जैन, आशीष शेनी, समीर खरे, मनोज राजपूत, डॉ पीएस राजोरिया, गौरव राजौरिया, सतीश ओझा, रविदत्त शर्मा, मुदुल गुप्ता, जागेश साहू, पंकज सिंह कौरव, शेलेंद्र,आशीष, गजेंद्र सिंह राजपूत, सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version