कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज, विधायक ने भी लगाया था ब्लैकमेलिंग का आरोप | New India Times

मुकीज खान, भोपाल, NIT;

कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज, विधायक ने भी लगाया था ब्लैकमेलिंग का आरोप | New India Times

कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे मामले में आरोपी छात्रा ने विधायक हेमंत कटारे पर बलात्कार का आरोप लगाया था। एफआईआर दर्ज हो गई है और कटारे की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं। इस मामले में छात्रा ने भोपाल आईजी जयदीप प्रसाद पर भी आरोप जड़ दिए हैं। छात्रा का कहना है कि आईजी प्रसाद ने एक तरफा कार्रवाई की है इसलिए उनकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। इससे पहले छात्रा क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी रश्मि मिश्रा की भूमिका पर भी सवाल उठा चुकी है। छात्रा ने आरोप लगाए हैं कि आईजी ने केवल विधायक की सुनी और केस दर्ज करने से पहले सत्य की जांच नहीं की गई। छात्रा ने कहा कि वीडियो सामने आए थे, तो उसे बुलाकर भी पूछताछ की जाना थी। क्राइम ब्रांच ने सच्चाई जानने की कोशिश नहीं की। छात्रा ने कहा कि आईजी ने ऑर्डर दिए हैं, तो उनकी भी जांच होनी चाहिए। छात्रा ने यह भी कहा कि आईजी के साथ जो भी कड़ी इसमें शामिल हो उनकी भी जांच होनी चाहिए। छात्रा ने कहा कि मुझे जेल भेजकर मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी गई। इससे पहले मामले में छात्रा की शिकायत पर क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी रश्मि मिश्रा की भूमिका की जांच एसआईटी कर रही है और विधायक हेमंत कटारे को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version