केंद्र सरकार की तिज़ोरी से चल रही जन आरोग्य योजना : महाराष्ट्र पर 11 लाख 26 हज़ार करोड़ रुपए का कर्ज़ | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

केंद्र सरकार की तिज़ोरी से चल रही जन आरोग्य योजना : महाराष्ट्र पर 11 लाख 26 हज़ार करोड़ रुपए का कर्ज़ | New India Times

हिंदुत्व और रामराज की बात करने वाली बीजेपी ने महाराष्ट्र की जनता पर 11 लाख 26 हजार रुपए के कर्ज़ का बोझ डाल दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बजट पेश किया लेकिन खर्च करने और ब्याज भरने के लिए सरकार की तिज़ोरी में फूटी कौड़ी नहीं है। किस विभाग के लिए सरकार ने कितना फंड आबंटित किया है उसका कोई अतापता नहीं है।

केंद्र सरकार की तिज़ोरी से चल रही जन आरोग्य योजना : महाराष्ट्र पर 11 लाख 26 हज़ार करोड़ रुपए का कर्ज़ | New India Times

स्वास्थ से संबंधित महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना का संचालन केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना से किया जा रहा है। 5 लाख रुपए तक के मुफ़्त इलाज़ के लिए मान्यता प्राप्त किसी भी अस्पताल में जाने पर सबसे पहले आपका आयुष्मान कार्ड चेक किया जाता है। ऑनलाइन राशन कार्ड से आयुष्मान योजना का लिंक होना अनिवार्य बना दिया गया है।

केंद्र सरकार की तिज़ोरी से चल रही जन आरोग्य योजना : महाराष्ट्र पर 11 लाख 26 हज़ार करोड़ रुपए का कर्ज़ | New India Times

अगर मरीज़ ने महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना से उपचार की मांग की तब भी उसको आयुष्मान योजना से जोड़कर हि इलाज़ के लिए भर्ती किया जा सकता है अन्यथा नहीं। 35 साल के नितिन को हफ्ते में दो बार डायलिसिस करना पड़ता है। उनको कलाई में AV – Fistula मशीन लगाने का ऑपरेशन निजी हॉस्पिटल में करना पड़ा। पिता बने अनिल और कविता को अपने कुपोषित नवजात का जीवन सुरक्षित करने के लिए आयुष्मान कार्ड के अभाव में निजी हॉस्पिटल में हर रोज़ 15 हजार खर्च करना पड़ रहा है।

2011 में सरकार ने आयुष्मान योजना का सर्वे उपलब्ध डेटा के आधार पर निपटा दिया जिसके कारण लाखों परिवार अब आयुष्मान और महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के बाहर कर दिए गए हैं। अगली रिपोर्ट में हम आप पाठकों को आयुष्मान योजना में हो रहे भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी देने का प्रयास करेंगे। बहरहाल राजनीतिक हलको में प्रचार के लिए इस्तेमाल किए जा रहे जामनेर के एक अस्पताल का हाल इतना बुरा है कि कर्मचारियों को बीते पांच महीने से वेतन नहीं मिला है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version