उपभोक्ता अधिकार संगठन का नवाचार, आज रविवार 8 मार्च को लालबाग के शमशान घाट में एक घंटे का सफाई अभियान श्रमदान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

उपभोक्ता अधिकार संगठन का नवाचार, आज रविवार 8 मार्च को लालबाग के शमशान घाट में एक घंटे का सफाई अभियान श्रमदान | New India Times

उपभोक्ता अधिकार संगठन के पद अधिकारीगण अपनी उपभोक्ता जागरण की गतिविधियों के साथ साथ अब सामाजिक नवाचार कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी (भोपाल) के मार्गदर्शन अनुसार इस संगठन के पदाधिकारीगण द्वारा रविवार 8 मार्च 2026 को लालबाग के शमशान घाट  में एक घंटे का सफाई अभियान में अपना श्रमदान अर्पित करेंगे।

संगठन की ओर से कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम महाजन (पत्रकार) ने बताया कि उपनगर लालबाग वार्ड क्रमांक 48 चिंचाला का शमशान घाट, जिसका नाम गंदगी के कारण समाचार पत्रों की सुर्खियों में बना रहता है। इस शमशान में जहां देखो वहां गंदगी ही गंदगी का अंबार लगा रहता है, जो स्वच्छ भारत अभियान पर प्रश्नवाचक चिन्ह लगता है।

उपभोक्ता अधिकार संगठन कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रीतम महाजन(पत्रकार) ने बताया कि ग्राम चिंचाला से लेकर नगर निगम अंतर्गत आने वाले अनेकों वार्डो का एकमात्र शमशान घाट चिंचाला में स्थित है। इस शमशान घाट में कांटेदार पौधे घास बड़ी मात्रा में फैल गई है जहां समय रहते इस कांटेदार पौधे एवं घास को काटा जाना जरूरी है।

शमशान घाट दश क्रिया विधि के स्थान हेडपंप के पास बाल ही बाल पडे है गंदगी ही गंदगी का अंबार लगा है। उपभोक्ता अधिकार संगठन के पदाधिकारीयो द्वारा 8 मार्च रविवार को (स्पेशल संडे) के रूप में शमशान घाट में सफाई अभियान के तौर पर श्रमदान करेंगे जिसमें लालबाग के अन्य स्वच्छता प्रेमी बंधु भी सम्मिलित हो सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version