मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
जुन्नारदेव पुलिस अनुविभाग के अंतर्गत नवेगांव पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आसूचना संकलन के आधार पर दिनांक 06/03/2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम खुमकाल के जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश दी गई। पुलिस ने मौके से 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 3340 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 30/2026, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। मौके से फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी –
1. मेतीलाल उर्फ मोटू पिता बुद्धू धरमवंशी, निवासी ग्राम तालखमरा
2. नीरज पिता हिरु धुर्वे, निवासी ग्राम खुमकाल
3. नीतेश पिता चिन्दुलाल उइके, निवासी ग्राम धमनिया
4. अनिल पिता सुमरलाल कवड़ेकर, निवासी ग्राम खुमकाल
जप्ती- आरोपियों के पास से कुल 3340 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।
पुलिस टीम – इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक तरुण सिंह मरकाम, आरक्षक 900 रुमन सिंह, आरक्षक 1087 सोनू वरकड़े, आरक्षक 1089 रामकिशोर धुर्वे एवं आरक्षक 382 अरुण यादव की अहम भूमिका रही।
