झाबुआ के भगोरिया हाट में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक रंग में रंगा आदिवासी अंचल | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ के भगोरिया हाट में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक रंग में रंगा आदिवासी अंचल | New India Times

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले के प्रसिद्ध भगोरिया हाट में उत्साह अपने पूरे शबाब पर नजर आया। चारों ओर भगोरिया मेले की धूम रही और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में मेहमान यहां पहुंचे।

झाबुआ के भगोरिया हाट में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक रंग में रंगा आदिवासी अंचल | New India Times

पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-मांदल और थाली की खनखनाहट के बीच लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। मेले में राजनीतिक दलों ने भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। कांग्रेस और भाजपा ने विशाल गैर-रैलियां निकालकर जनसमर्थन का प्रदर्शन किया।

झाबुआ के भगोरिया हाट में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक रंग में रंगा आदिवासी अंचल | New India Times

प्रशासन रहा मुस्तैद

भगोरिया हाट में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। भगोरिया हाट केवल मेला नहीं, बल्कि आदिवासी संस्कृति, प्रेम और परंपरा का प्रतीक है। हालांकि, कांग्रेस और भाजपा की सक्रिय भागीदारी से मेले में राजनीतिक रंग भी देखने को मिला।

झाबुआ के भगोरिया हाट में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक रंग में रंगा आदिवासी अंचल | New India Times

मांदल की थाप पर थिरका युवा वर्ग

मांदल की थाप पर युवक-युवतियां जमकर थिरकते नजर आए। मेले में झूले, चकरी, पारंपरिक आभूषण, रंग-बिरंगी पिचकारियां, पान, पाउच, कुल्फी, आइसक्रीम और पेप्सी की दुकानों पर दिनभर भीड़ उमड़ी रही। युवाओं ने पारंपरिक अंदाज में एक-दूसरे को गुलाल-अबीर लगाकर होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

झाबुआ के भगोरिया हाट में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक रंग में रंगा आदिवासी अंचल | New India Times

राजनीतिक हस्तियों ने भी की शिरकत

भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने भी मेले में पहुंचकर भगोरिया का लुत्फ उठाया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी झाबुआ पहुंचे और ढोल-मांदल की थाप पर जमकर थिरकते नजर आए।

मेले में अन्य राज्यों और जिलों से भी मेहमान पहुंचे। मेघनगर के वरिष्ठ पत्रकार हरिराम गिरधाणी के मित्रों की टीम भी बड़नगर से भगोरिया मेले का आनंद लेने पहुंची। चारों ओर ढोल-मांदल और पीपीडी बाजों की गूंज देर शाम तक सुनाई देती रही। युवक-युवतियों की टोलियां देर रात तक उत्साहपूर्वक अपने गंतव्य की ओर रवाना होती रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version