भोपाल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, होली के त्योहार पर साइबर फ्रॉड से रहें सावधान, वरना हो सकते हैं ठगी का शिकार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, होली के त्योहार पर साइबर फ्रॉड से रहें सावधान, वरना हो सकते हैं ठगी का शिकार | New India Times

होली के त्योहार को देखते हुए भोपाल पुलिस ने  एडवाइजरी जारी कर सोशल मीडिया एवं डिजिटल पेमेंट से जुड़े साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील की है।

जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि होली के अवसर पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक या एडिटेड फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट या फॉरवर्ड न करें। ऐसे कंटेंट को शेयर करना अपराध की श्रेणी में आता है और दोषियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट दिखाई दे तो तत्काल साइबर पुलिस या नजदीकी थाने को सूचित करें।

पुलिस ने फर्जी ऑफर और लिंक से बचने की भी सलाह दी है। सोशल मीडिया, ईमेल या मैसेज के माध्यम से मिलने वाले “होली ऑफर” या “गिफ्ट लिंक” पर बिना जांचे-परखे क्लिक न करें। अज्ञात वेबसाइट से कोई भी ऐप या फाइल डाउनलोड करने से परहेज करें।

डिजिटल पेमेंट को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। UPI, QR कोड या पेमेंट लिंक का इस्तेमाल केवल विश्वसनीय स्रोतों से ही करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN या पासवर्ड साझा न करें।

साइबर क्राइम की किसी भी घटना की सूचना भोपाल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 9479990636 या राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर दी जा सकती है। इसके अलावा www.cybercrime.gov.in पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

पुलिस का संदेश है—“होली की खुशियां सुरक्षित रखें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version