रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

केशव विद्यापीठ में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े हर्ष व उल्लास के साथ किया गया।
इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा बच्चों को गुलाल लगाकर होली की अग्रीम शुभकामनाएं दी गई।
तत्पश्चात् बच्चों ने विद्यालय प्रांगण में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी तथा गुलाल से होली खेलकर पूरे माहौल को गुलाबी कर दिया।
शिक्षिका सुनिता तनपुरे ने बच्चों को बताया कि होली भारत के लोकप्रिय त्यौहारों मे से एक है इसे रंगो का त्यौहार भी कहा जाता है।

यह रंगो, भाईचारे और खुशियों का त्यौहार है।
होली का त्यौहार मनाने के पीछे धार्मिक एवं पौराणीक कारण भी है। होली का त्यौहार अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है साथ ही वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक भी है, जो सर्दियों की ठंड के अंत और रंगों से भरपूर मौसम की शुरुआत का संकेत देती है। होली का यह पावन त्यौहार हमें आपसी मनमुटाव को भूलाकर सामाजिक सद्भाव, क्षमा, प्रेम और भाईचारे को बढ़ाते हुए जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती वन्दना नायर की गरिमामयी उपस्थिति में शिक्षिका मंजु पालीवाल, सुनिता तनपुरे, रिंकी ठाकुर, मनीषा डोडियार, नरेन्द्रसिंह पंवार, राजा बसोड़, शुभम राव, भरत कपिस के साथ बच्चें उपस्थित थे।
अंत में श्रीमती नायर द्वारा समस्त विद्यालय परिवार, बच्चों एवं उपस्थित सभी अभिभावकों को होली की हार्दिक बधाई एवं अग्रीम शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
