नरेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ,जलगांव (महाराष्ट्र)NIT:

सुप्रीम कोर्ट की मेहरबानी से सक्रिय जनताना संस्थाएं अर्थात लोकल निकायो की खाली तिज़ोरियों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए महाराष्ट्र में गोदी पत्रकारों द्वारा देवेंद्र फडणवीस सरकार का विस्फोटक तरीके से प्रचार किया जा रहा है ।मनपा के मेयर्स , नपा – नप के नगर अध्यक्ष , पार्षद नायक फिल्म के मुख्यमंत्री बने घूम रहे हैं ।मार्च अंत में पेश किए जा रहे बजट प्रस्तावों में कुछ भी नया नही है। टैक्स बढ़ोतरी रहित बजट के निर्णय को आवाम पर किए गए अहसान के तौर पर पेश किया जा रहा है । जामनेर नगर परिषद ने 15 लाख रुपए की बचत वाला बजट पेश किया लेकिन विकास के नाम पर एक काम नहीं किया । जामनेर के निवासी इलाको मे बिजली के खंभे , सड़के , स्कूल , स्टडी रूम्स , लाइब्रेरी , गार्डन , बंद सभागार , क्लिनिक , खेल के मैदान नही है ! शर्म की बात यह है कि 25 साल हो गए जामनेर के लिए एक रिंग रोड नही बन सका । अनेको सफाई अभियानो तहत चलाई जाती मुहिमो से जमा किया जाने वाला कचरा प्रोसेसिंग यूनिट बंद होने के कारण सड़कर शहर की फिजाओ मे जहर फैला रहा है ।नाना साहब धर्माधिकारी प्रतिष्ठान ने हर साल की तरह सड़को पर जमकर झाड़ू चलाया ।यह संस्था देश विदेश मे सामाजिक मूल्यो के संरक्षण और प्रकृति के संवर्धन के लिए शानदार काम कर रही है ।
