मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत जुन्नारदेव विशाला तामिया मार्ग, वार्ड क्रमांक 13 में तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रैक्टर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए एक गाय को टक्कर मार दी, जिससे गाय का जबड़ा टूट गया।
इसके बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर दिग्विजय सिंह के घर की बाउंड्री से जा टकराया, जिससे बाउंड्री दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में पीड़ित को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
सूचना मिलते ही डायल 112 के माध्यम से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सुबह से रात तक तेज रफ्तार ट्रैक्टरों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया है कि बेलगाम दौड़ रहे इन ट्रैक्टरों पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
