अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

ER-1 IRSM इंटर रीजनल स्पोर्ट्स फुटबॉल टूर्नामेंट का ग्रैंड फाइनल मैच डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम में NTPC कहलगांव और BRBCL के बीच खेला गया।

रोमांचक मुकाबले में निर्धारित समय और अतिरिक्त समय (एक्स्ट्रा टाइम) तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं और स्कोर 0-0 रहा। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें NTPC कहलगांव ने 4-2 से जीत दर्ज कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
मैच में बना सस्पेंस दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा और इस जीत को और भी यादगार बना गया।
इस अवसर पर प्रोजेक्ट हेड रवींद्र पटेल, मनोरंजन परिदा (जीएम, O&M), श्रीनाध मारिसेट्टी (जीएम-मेंटेनेंस एवं एडीएम) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीएम श्री पटेल ने दोनों टीमों द्वारा प्रदर्शित खेल कौशल की सराहना की और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
