वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
जनपद लखीमपुर खीरी की थाना कोतवाली गोला गोकर्णनाथ परिसर में महाशिवरात्रि पर्व के संबंध मे शांति सद्भावना को लेकर पीस कमेटी की मीटिंग संपन्न हुई।
महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर पूर्व नियत समय के मुताबिक कोतवाली गोला में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के समाजसेवी, व्यापारी, संगठनों व अलग अलग समुदाय के लोगों सहित थाना क्षेत्र से संबंधित दर्जनों ग्रामवासी उपस्थित रहे और सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। नगर की गंगा जमुनी संस्कृति यह बयां करती है कि यहाँ पर हर त्योहार सभी जाति धर्म के लोग एक साथ मिलकर शांति और सद्भाव के रूप में मनाते हैं। जिसकी एक मिशाल कायम है। पीस कमेटी की मीटिंग में भारतीय जनता पार्टी के विजय शुक्ला उर्फ रिंकू , व्यापारी नेता पारस प्रसाद मिश्र, अनुराग गुप्ता, अनीस खान, कवि श्रीकांत तिवारी, सभासद जमाल अहमद राइन, राजेश आनंद उर्फ मिंनी आदि सहित थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। आये हुए सभी लोगों ने थाने की चाक चौबंद व्यवस्था को देखकर तथा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित नियत समय से प्रति दिन की पैदल मार्च, रातों रात की गश्त के संबंध में प्रफुल्लित मन से प्रशंसा की। प्राभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने पीस कमेटी के आयोजन मे आये सभी महानुभावों को साधुवाद देकर धन्यवाद दिया और पूर्ण रूप से सुरक्षा व्यवस्था व अपनी नैतिक जिम्मेदारी का विश्वास दिलाते हुए सदैव तत्पर रहने की बात कही तथा नगर व क्षेत्र में शांति व अमन चैन कायम रहने के लिए सभी से समय समय पर आपेक्षित सहयोग प्रदान करने की आपेक्षा भी की है।
