होली पर खाद्य विभाग की सख्ती: एक कुंटल खोया और 60 किलो मिठाई नष्ट, कई नमूने जांच को भेजे | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

होली पर खाद्य विभाग की सख्ती: एक कुंटल खोया और 60 किलो मिठाई नष्ट, कई नमूने जांच को भेजे | New India Times


होली के पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। मिलावटखोरी और खराब खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए लगातार छापेमारी कर नमूने लिए जा रहे हैं तथा मानक के विपरीत पाए गए खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया जा रहा है।

सहायक आयुक्त (खाद्य) एवं अभिहित अधिकारी चंद्रशेखर मिश्र के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने सूचना के आधार पर नगरिया मोड़ के पास महिंद्रा पिकअप (यूपी 27 सीटी 4838) को रोककर जांच की। वाहन में रखे खोए के तीन नमूने लिए गए। साथ ही लगभग एक कुंटल खराब खोया नष्ट कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई।

इसके अलावा सगोविंदगंज स्थित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Blinkit के स्टोर से पनीर, कॉफी पाउडर और घी के नमूने संग्रहित किए गए।

महिला थाना के पास स्थित दुर्गेश डेरी से एक पनीर और एक घी का नमूना लिया गया। वहीं पास में प्राचल यादव के मिठाई निर्माण स्थल पर गंदगी में तैयार की जा रही लगभग 60 किलो बर्फी, छेना, गुलाब जामुन और रसगुल्ले को नष्ट कराया गया, जिनकी कीमत लगभग 18 हजार रुपये आंकी गई।

सैनिक कॉलोनी श्यामगंज गोटिया स्थित धनपाल पनीर वाले से मिश्रित दूध का एक नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीश मणि त्रिपाठी ने बताया कि होली तक यह विशेष अभियान जारी रहेगा और मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version