आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:
नागफनी थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात सामने आई है जहां साले ने अपने जीजा को गोली मार दी आनन फानन में उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।सर्वप्रथम मिली जानकारी के मुताबिक नागफनी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिगर कॉलोनी निवासी असद को उसके साले जफर ने सर में गोली मार कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन कर दिया वहीं एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह द्वारा बताया गया कि प्रथम दृष्टि से माना जा रहा है की प्रॉपर्टी विवाद के चलते जफर ने अपने जीजा असद को गोली मार दी है आरोपी को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टर की टीम ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जिगर कॉलोनी निवासी बेकरी संचालक मो असद (62) की शुक्रवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को उनके दूसरे साले जफर ने बांग्ला गांव चौराहे के पास अंजाम दिया। असद अपने छोटे साले मुजाहिद के साथ लाल मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ने जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नागफनी के दरिया निवासी आरोपी जफर को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया है।
