जनचौपाल में गूंजा जनसंवाद, समस्याओं के समाधान का भरोसा | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

जनचौपाल में गूंजा जनसंवाद, समस्याओं के समाधान का भरोसा | New India Times


थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम महेशपुर खेम, विधानसभा देहात मुरादाबाद (27) में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा एक भव्य जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि श्री रवि चौधरी ने किया। यह जनचौपाल लवी चौधरी (महानगर महामंत्री, युवा मोर्चा) के निवास पर आयोजित हुई, जहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में ग्राम के पूर्व प्रधान योगेश जी, वर्तमान प्रधान रेशम अली, कपिल शर्मा चौधरी, मलखान सिंह, आकाश, बबलू कुमार, पुनीत कश्यप, जयदीप सिंह साहित्य, रोहित चौधरी, इरफान, रईस अहमद सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएँ रखीं और क्षेत्र की जमीनी हकीकत से पार्टी नेतृत्व को अवगत कराया।

जिला अध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि रवि चौधरी ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीणों द्वारा मुख्य रूप से ग्राम से जुड़ी सड़कों का पक्कीकरण, शमशान घाट का निर्माण व विकास, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएँ रखी गईं। इस पर रवि चौधरी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु ठोस पहल करने की बात कही।

जनचौपाल में पार्टी संगठन की मजबूत उपस्थिति भी देखने को मिली। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष आशु, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा सनहील कत्याल, जिला प्रमुख महासचिव गौरव कुमार, जिला सचिव अशोक सैनी, कार्यालय प्रभारी मोहित ठाकुर, राहुल चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेतृत्व की ओर से यह संदेश दिया गया कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जनता के बीच रहकर, उनकी समस्याओं को सुनकर और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाकर ही राजनीति को सार्थक मानती है। जनसंवाद और जनसेवा की इसी भावना के साथ भविष्य में भी ऐसे जनचौपाल कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आमजन को सीधे तौर पर मंच मिल सके और उनकी आवाज़ प्रशासन तक पहुँचाई जा सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version