अटरिया SBI की बैंक का ATM बैंक टाइम को छोड कर रहता है बंद, खाताधारकों में जबरदस्त नाराजगी | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी

अटरिया SBI की बैंक का ATM बैंक टाइम को छोड कर रहता है बंद, खाताधारकों में जबरदस्त नाराजगी | New India Times

तहसील सिधौली के कस्बा अटरिया में एक ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीम लगा हुआ है क्षेत्र के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अटरिया कस्बा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम लगाया गया है। बैंकों व सरकारी छुट्टी के दिन कस्बा में स्थित एटीएम बंद रहता है। इस पूरे मामले में बैंक अधिकारियों की उदासीनता ही दिखती है। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अटरिया का एटीम रोजाना बैंक का काम खत्म होने के साथ ही एटीम बंद हो जाता हैं। जिसके चलते लोगों को रकम निकालने में दिक्कतें होती है। अवकाश के दिन सारी उम्मीद एटीएम पर रहती हैं, जहां रविवार को सभी कस्बे वासियों को निराशा मिली। बैंक में छुट्टी के कारण सारी आस एटीएम पर टिकी होती है, शनिवार को भी बैंक बंद होने के कारण स्थिति रविवार की और खराब रही। 10 फरवरी को माह का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद था. पैसे के अभाव में लोग भटकते रहते हैं।

अटरिया SBI की बैंक का ATM बैंक टाइम को छोड कर रहता है बंद, खाताधारकों में जबरदस्त नाराजगी | New India Times

एटीएम बंद होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग बिना पैसे निकाले ही खाली हाथ लौट रहे थे. कई बार लोगों को रकम के लिए 12 किलोमीटर दूर सिधौली तक की दौड़ लगानी पड़ती है। कस्बे में लगे एटीएम शोपीस बनकर रह गए हैं, कहना गलत न होगा कि छुट्टी के दिन एटीएम बंद रहने के कारण ग्राहकों को भुगतान के लिए नाना प्रकार की परेशानियों से दो-चार होना पड़ा होगा. वैसे तो एटीम चौबीस घंटे खुले रहते हैं लेकिन अटरिया एसबीआई बैंक का अपना ही नियम है यहाँ पर बुधवार को भी लेन-देन व उपभोक्ताओ का कार्य नहीं किया जाता है। बुधवार का दिन स्टाफ के कार्य के लिए निश्चित है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version