मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

प्रभारी मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में जनपद में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति, प्राथमिक शिक्षा तथा फैमिली आईडी के तहत जनपद को ग्रेड-ए मिलने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को राजस्व वसूली निर्धारित समय में पूर्ण करने और कानून व्यवस्था के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शासन की संचालित योजनाओं के बेहतर और पारदर्शी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।
बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश का वर्ष 2026-27 का बजट बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता देता है।
इस अवसर पर जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, पुवायां विधायक चेतराम, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, तिलहर विधायक सलोन कुशवाह, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, सीडीओ अपराजिता सिंह, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
