ग्वालियर में सिरोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुस्तैनी मकान से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में सिरोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुस्तैनी मकान से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद | New India Times

थाना सिरोल पुलिस ने हुरावली क्षेत्र में दबिश देकर एक पुस्तैनी मकान से भारी मात्रा में अवैध हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। यह कार्रवाई मारपीट और हवाई फायरिंग की सूचना मिलने के बाद की गई। मौके से दो आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी सहित अन्य की तलाश जारी है।
🔴 कार्रवाई का कारण
24 फरवरी 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि मॉडल टाउन सिरोल निवासी बंटी यादव और उसके बेटे अंशुल व दामो उर्फ अनिकेत द्वारा मारपीट और हवाई फायरिंग की घटना की गई है तथा उनके पुस्तैनी मकान में अवैध हथियार होने की संभावना है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) और सीएसपी विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरोल के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश दी गई।
🔴 क्या-क्या हुआ बरामद
तलाशी के दौरान मकान से
03 रायफल (.315 बोर)
02 पिस्टल (.32 बोर)
01 कट्टा (.315 बोर)
52 जिंदा राउंड (.315 बोर)
17 जिंदा राउंड (.32 बोर)
06 जिंदा राउंड (.306 बोर)
22 अन्य राउंड
08 मैग्जीन (.32 बोर) और 01 अन्य मैग्जीन
बरामद किए गए। जब्त मशरूका की अनुमानित कीमत करीब 3.80 लाख रुपये बताई गई है।
🔴 पकड़े गए आरोपी
मनीष यादव (40 वर्ष), निवासी हुरावली
सपना यादव (35 वर्ष), निवासी सदर
पूछताछ में दोनों ने बताया कि हथियार बंटी यादव और उसके बेटों के हैं, जिनके पास लाइसेंस नहीं है।
🔴 फरार आरोपी
बंटी उर्फ भगत सिंह यादव
अंशुल यादव
अनिकेत उर्फ दामो
पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
🔴 मामला दर्ज
थाना सिरोल में सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत अपराध क्रमांक 41/25 दर्ज किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version