जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को जिले की जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया।

जनसुनवाई में कुल 114 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान छिंदवाड़ा से नर्सिंग की पढ़ाई करने आई एक छात्रा ने रातीबड़ स्थित अरविंदो कॉलेज में लेट फीस के नाम पर 35,000 रुपए जबरन वसूले जाने की शिकायत की। छात्रा ने बताया कि इस मामले में डीपी (डिपार्टमेंट/प्रबंधन) द्वारा भी कोई सहयोग नहीं किया गया।

इसके साथ ही निजी कॉलेजों में एसटी-एससी छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) आवेदन न भरने की शिकायत भी सामने आई। इस पर कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी, एडीएम सुमित पांडेय, अंकुर मेश्राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में आए प्रत्येक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश भी दिए गए।
