हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्जापुर (यूपी), NIT:

दिनांक 22.02.2026 को डॉ. एस. पी. पटेल, राष्ट्रीय सचिव चिकित्सा मंच अपना दल (एस) एवं अध्यक्ष भूमि विकास बैंक, लालगंज मिर्जापुर के नेतृत्व में सेमरा बरहो, राजगढ़ (मड़िहान) में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 296 रोगियों की जांच, उपचार एवं निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
शिविर में अधिकतर मरीज आँखों की बीमारी, कमर दर्द, घुटने का दर्द, हृदय रोग, सर्दी-खाँसी एवं शुगर से संबंधित पाए गए।
कार्यक्रम में डॉ. एम. बी. शर्मा, डॉ. विकास यादव, डॉ. ओ. पी. सिंह एवं डॉ. रविन्द्र पाल तथा पैरामेडिकल स्टाफ सीमा मौर्य, दीपक मौर्य, संजीव प्रजापति, सरिता गौतम और ज्योतिमा सिंह ने अपना सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, विधानसभा अध्यक्ष मड़िहान सालिक सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच हनीफ खान, जिलाध्यक्ष व्यापार मंच अशोक पटेल, जिला उपाध्यक्ष सहकारिता मंच मनोज कुमार सिंह (बबलू), ग्राम प्रधान खोराडीह महेश कोल, जिला अध्यक्ष श्रमिक मंच पप्पू पटेल तथा सेक्टर अध्यक्ष खोराडीह जीतेंद्र प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
