पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

आगामी त्योहारों एवं कानून-व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी द्वारा आज दिनांक 21.02.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागृह में जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना/चौकी प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में आगामी भगौरिया, होली, धुलेंडी, गलचुल, रंगपंचमी, गैर, फाग यात्रा एवं रमजान माह को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार (दक्षिण) श्री विजय डावर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार (उत्तर) श्रीमती पारुल बेलापुरकर ने सभी अधिकारियों को पर्वों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
भगौरिया पर्व के दौरान लगने वाले हाट-बाजारों एवं मेलों में महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर महिला पुलिस अधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में महिला संबंधी अपराधों, लंबित गंभीर अपराधों के निराकरण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि पर वायरल होने वाले आपत्तिजनक फोटो, ऑडियो और वीडियो पर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
नगर पुलिस अधीक्षक धार श्री सुजावल जग्गा (भा.पु.से.),
डीएसपी अजाक धार श्री आनंद तिवारी,
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बदनावर श्री अरविंद तोमर,
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर श्री ब्रजेश कुमार मालवीय,
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सरदारपुर श्री विश्वदीप सिंह परिहार,
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) धामनोद श्रीमती मोनिका सिंह,
नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर श्री रवि सुनेर,
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी श्री सुनील गुप्ता,
रक्षित निरीक्षक धार श्री पुरुषोत्तम विश्नोई,
सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
