70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने की अपील | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

शासन के निर्देश पर आईटीआई राजापुर में आयोजित वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सक्रिय भागीदारी की जा रही है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता ने आम जनमानस से अपील की है कि जिन नागरिकों की आयु 70 वर्ष से अधिक हो चुकी है, अथवा जिनके परिवार में कोई वरिष्ठ नागरिक इस आयु वर्ग में आता है, वे अपना आयुष्मान गोल्डन कार्ड अवश्य बनवाएं।

सीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 फरवरी, रविवार को आईटीआई राजापुर में सुबह 10 बजे से वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा, जहां आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। इसके लिए पात्र लाभार्थियों को केवल आधार कार्ड साथ लाना होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम निर्धारित समय पर मौके पर उपस्थित रहकर कार्ड बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने यह भी बताया कि शिविर में स्वास्थ्य विभाग की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां आम नागरिक स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और लाभ लेने की प्रक्रिया समझ सकते हैं।

आयुष्मान गोल्डन कार्ड के प्रमुख लाभ आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज।

देशभर के पैनल में शामिल सरकारी व निजी अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा। गंभीर बीमारियों, ऑपरेशन, भर्ती, दवाइयों और जांचों का सम्पूर्ण खर्च कवर। बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान और त्वरित पहुंच।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version