मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
वरिष्ठ नागरिक अपीलीय अधिकरण/कलेक्टर बुरहानपुर के आदेश के खिलाफ अंसारी बहनों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के पश्चात माननीय हाईकोर्ट जबलपुर ने कलेक्टर (वरिष्ठ नागरिक अपीलीय अधिकरण) बुरहानपुर, एसडीओ (वरिष्ठ नागरिक अधिकरण) सहित अब्दुल करीम और मोहम्मद अशफाक बंधुओं को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश आज दिनांक 19.02.2026 को जारी किया गया।
याचिकाकर्ता वरिष्ठ नागरिक अंसारी बहनों की ओर से बुरहानपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता मनोज कुमार अग्रवाल ने पक्ष रखा। उनकी दलीलों पर विचार करते हुए माननीय हाईकोर्ट ने संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी करने का आदेश पारित किया।
