मोहम्मद साद, सिद्धार्थ नगर (उत्तर प्रदेश), NIT;
सिद्धार्थ नगर जिला, बिस्कोहर कस्बे के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में तीन दिनों से कैश न मिलने के कारण लोगों ने शाखा प्रबंध के खिलाफ जम कर नारे बाजी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक के उपभोगता सुबह सात बजे से रोज़ की तरह लाइन में लगे हुये थे। दस बजे के बाद कैशियर द्वारा पता चला कि बैंक में कैश नहीं है, जिससे लोग आक्रोशित हो कर नारे बाजी करने लगे। बैंक के खाता धारकों का कहना है कि शाखा प्रबंधक समेत बैंक के कर्मचारी सीधे मुंह बात नहीं करते हैं। कुछ पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है।
